Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

सलमान खान के फार्म हाउस में जबरन घुस गए दो लोग

सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है. यही वजह है कि उनके दुश्मन भी दुनिया के हर कोने में छिपे हैं. कई बार आपने उनपर और उनके परिवार पर जान का हमला भी सुना होगा. अब एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आपको भी झटका लगेगा. दरअसल, नवी मुंबई के पनवेल में मौजूद सलमान खान के फार्म हाउस में 2 लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त सलमान फार्म हाउस में मौजूद नहीं थे.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम 4 बजे के आसपास दो अज्ञात शख्स सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. फार्म हाउस में घुसता देख उन्हें वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने रोका. जिसके बाद फार्म हाउस के मैनेजर को भी बुलाया गया. पूछताछ होने पर दोनों ही शख्स खुद को सलमान खान का फैन बता रहे थे. इसके बावजूद सिक्योरिटी गार्ड्स को उनकी बात पर भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस को बुला लिया. गार्ड्स ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों फेंस के तार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे.