Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

तमिलनाडु में सरकारी बस की वैन से टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

तमिलनाडु में चेंगलपट्टू के कलपक्कम के पास एक सरकारी बस और एक वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुडुचेरी की ओर जा रही सरकारी बस और केलाम्बक्कम की ओर जा रही वैन के बीच कलपक्कम के पास कुन्नातुर ईस्ट कोस्ट रोड पर टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए कई लोगों को एंबुलेंस से इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

मृतकों की पहचान 24 साल के अम्मुलु और 40 साल की उमा के रूप में हुई है। एक अन्य महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायल व्यक्तियों को भी एंबुलेंस द्वारा चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।