Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कुल्लू में बादल फटने की दो घटनाएं, जिला प्रशासन ने जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन ने दो दिन का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ये घटनाएं निर्मंड और बंजार क्षेत्रों में हुई हैं। बादल फटने के बाद इन इलाकों की नदियों और नालों में पानी अचानक बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

निर्मंड में बादल फटने के कारण बागीपुल बाजार को एहतियातन खाली कराया गया। वहीं, बंजार में तीर्थन नदी में पानी अचानक उफान पर आ गया। इससे नदी किनारे बने कुछ कॉटेज को नुकसान पहुंचा है और कुछ गाड़ियों के बहने की भी खबर है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। येलो अलर्ट अगले दो दिनों तक प्रभावी रहेगा। आयुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि “हमें बागीपूल के ऊपरी इलाके से बादल फटने की पहली सूचना मिली, जहां श्रीखंड महादेव का एक शिविर स्थित है। हमने सभी निचले इलाकों को खाली करा लिया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।”