Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

झारखंड के दुमका में यात्री ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

झारखंड के दुमका रेलवे स्टेशन पर रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ये दुर्घटना दुमका स्टेशन के पास दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर हुई। इसमें दो या तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। दुमका स्टेशन पूर्व रेलवे के अधीन है। ट्रेन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई थी और इसे झारखंड में देवघर जिले के जसीदीह स्टेशन पहुंचना था।

दुमका के एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि दो से तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। पटरी से उतरे डिब्बों को उठाने की कोशिश जारी हैं। इस घटना के कारण एक बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद, ट्रेन को खाली करा लिया गया। ज्यादातर यात्री सड़क मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।