Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

त्रिपुरा पुलिस ने तीन अवैध हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

त्रिपुरा पुलिस ने अगरतला में तीन अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो छोटे हथियार और चार मैगजीन बरामद किए। ये गिरफ्तारियां तब हुईं जब एडी नगर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज बाईपास पर बंदेश्वर पुल के पास रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे। दो आरोपी त्रिपुरा के हैं और एक बिहार का है। पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।