Breaking News

फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC की बढ़ी मुश्किलें, CID हेडक्वार्टर पहुंचे अभिषेक बनर्जी-कुणाल घोष     |   न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा ईरान, तेल प्रतिबंध हटेंगे, 25 अरब डॉलर की राहत     |   नए दौर में भारत-फ्रांस की दोस्ती, PM मोदी बोले- ये सिर्फ साझेदारी नहीं, साझा भविष्य का संकल्प     |   'भरोसा, इनोवेशन और साझा विजन'... PM मोदी ने बताई भारत-फ्रांस रिश्तों की असली ताकत     |   NEET समेत कई परीक्षाओं के नकली पेपर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर में 4 आरोपी गिरफ्तार     |  

त्रिपुरा सीएम माणिक साहा ने राहत शिविर का दौरा किया, सरकारी सहायता का आश्वासन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को बोकाफा एचएस स्कूल शेल्टर हाउस का दौरा किया, जहां 305 बाढ़ प्रभावित लोगों ने शरण ली है। लोगों के साथ बातचीत करते हुए, साहा ने आश्वासन दिया कि उन्होंने अधिकारियों को हर जरूरी सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है। 

अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से त्रिपुरा में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और दो लापता हो गए। उन्होंने कहा कि राज्य में 450 राहत शिविरों में 65,400 लोगों ने शरण ली है क्योंकि बारिश की वजह से उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि शांतिरबाजार के अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे में दब गए।