Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, सेना के ट्रक से टकराई एंबुलेंस; 3 की मौत, 2 घायल

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-62 पर एक निजी एंबुलेंस की सेना के ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना 22 एलजीडब्ल्यू गांव के पास हुई। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि एंबुलेंस चालक को झपकी आने की वजह से वाहन सेना के ट्रक से टकरा गया।मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट क्षेत्र के चक 5बी गांव के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सूरतगढ़ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतकों के शवों को सूरतगढ़ उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले शनिवार को राजस्थान के धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे-11बी पर एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 32 लोग घायल हो गए थे। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, बस धौलपुर से बाड़ी जा रही थी। रास्ते में अचानक एक मोटरसाइकिल सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।घटना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। दोनों हादसों की जांच जारी है।