Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

दिल्ली के गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एमसीडी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7:05 बजे मिली। कार में पांच यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि वे दिल्ली लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।