Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शनिवार (आज) को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। उत्तराखंड के चमोली जिले में बने मंदिर के कपाट दोपहर तीन बजकर 33 मिनट पर बंद होंगे।

सर्दियों में बर्फबारी और ठंड की वजह से हर साल अक्टूबर-नवंबर में चारधाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहते हैं और अप्रैल-मई में दोबारा विधि- विधान के साथ खोले जाते हैं।