Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छात्रों ने श्रीनगर की डल झील पर कराई शिकारा रेस

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए दिल दहलाने वाले आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर घाटी में पर्यटन को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिशें जारी हैं, इसके तहत चंडीगढ़ के एक निजी कॉलेज के दर्जनों कश्मीरी छात्रों ने श्रीनगर की मशहूर डल झील में शिकारा रेस का आयोजन किया। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर शिकारा रेस की शुरुआत की, उन्होंने बताया कि इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसी तरह की कई पहल चल रही हैं।

शिकारा रेस में शामिल लगभग 50 प्रतिभागियों ने ये संदेश दिया कि कश्मीर पर्यटकों के लिए सुरक्षित है, प्रतिभागियों के मुताबिक हाल के सालों में निजी कॉलेज द्वारा आयोजित इस तरह का ये छठा कार्यक्रम था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद हजारों बुकिंग रद्द कर दी गईं, जिससे इलाके के पर्यटन उद्योग पर निर्भर अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगा। पर्यटकों की वापसी को बढ़ावा देने और पर्यटकों की संख्या में गिरावट से प्रभावित स्थानीय अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए कई उपाय और पहल की जा रही हैं।