Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

टीना डाबी की 'नवो बाड़मेर' पहल ने बदली शहर की सूरत, चारों तरफ हो रही है चर्चा

बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर सड़कों पर उतरी। नवो बाड़मेर के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। टीना डाबी ने बुधवार को एक दुकान के आगे गंदगी देख भड़क गई। दुकानदार को सफाई के लिए कहकर डाबी वहीं दुकान के आगे बैठ गई। पूरी सफाई करवाकर ही वहां से रवाना हुई।

निरीक्षण के दौरान एक व्यापारी से कहा- मुझे बहुत बुरा लग रहा है आपका चालान कटवाते हुए। मुझे लगा कोई अनपढ़ होगा। लेकिन आप तो पढ़े लिखे हो। इसके बाद उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि आपको हमेशा सफाई करनी है। कलेक्टर ने व्यापारी को कहा- हम शहर में कितनी सफाई करवा रहे है। आप पढ़े लिखे हो घर की साफ-सफाई कर देते है। लेकिन कचरा बाहर फेंक देते है। अगर मैं वहां पर न आऊं, तो वहां तो पता नहीं क्या बन जाए। नाला पूरा बंद है। कलेक्टर ने फिर कहा- मुझे बहुत बुरा लग रहा है आपका चालान कटवाते हुए। मुझे लगा कोई अनपढ़ होगा। लेकिन आप तो पढ़े लिखे हो।

चमकने लगे बाड़मेर शहर के चौराहे एवं सड़कें
नवो बाड़मेर अभियान की बदौलत बाड़मेर शहर में विभिन्न सर्किलों एवं सड़कों का जीर्णोद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा हैं। इसमें भामाशाह अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे है। नवो बाड़मेर में हुए समन्वित प्रयासों की बदौलत चौराहों एवं सड़कों की तस्वीर बदलने लगी है। कई चौराहों पर रंग रोगन का कार्य रहा है। वहीं रेलिंग एवं डिवाइडर की मरम्मत के साथ पेंटिंग की जा रही है। मुख्य सड़कों के दोनों ओर सफेद पटटी करवाने के साथ ठेलों को वेंडिंग जोन में खड़ा करने सड़कों पर यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।