Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

धड़ल्ले के साथ बिकती चली गईं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टिकटें

देश में एक तरफ ईद का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अब बड़े पर्दे पर लग चुकी है. रिलीज से पहले हुए एक के बाद एक बदलावों के साथ आखिरकार अब ये फिल्म थिएटर पर रिलीज कर दी गई है. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ था, जिसके चलते सभी को इस फिल्म का बड़े पर्दे पर आने का इंतजार था. फिल्म का बजट काफी बड़ा है, ऐसे में पिक्चर से उम्मीद भी काफी की जा रही है.