Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Kerala: सफेद पंखों जैसा दिखता है इडुक्की का थुवल झरना, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा की कमी से जूझ रहा

मलयालम में थुवल शब्द का मतलब पंख होता है... अब एक ऐसे झरने की कल्पना करें जो पहाड़ की ढलान से गिरते हुए सफेद पंखों जैसा दिखता हो। इडुक्की का थुवल झरना कुछ ऐसा ही दिखता है। इडुक्की के नेदुमकंदम में मौजूद झरना जिले का एकमात्र ऐसा झरना है, जहां से आसमान साफ ​​दिखता है। मानसून आते ही ये झरना बेहद सुंदर हो जाता है। हालांकि क्षमता के बावजूद, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा की कमी की वजह से ये पर्यटन स्थल नहीं बन पा रहा है।

यहां आने वाले ज्यादातर लोग स्थानीय हैं, जो यहां के खतरों से वाकिफ हैं। पर्यटकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि एक भी चूक मौत का कारण बन सकती है। हाल ही में एक पर्यटक एक चट्टान से फिसल गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बचाया था। पांच साल पहले यहां एक पर्यटक सुविधा केंद्र बनाया गया था। हालांकि, इसे अब तक शुरू नहीं किया गया है।