Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Kerala: मंदिर में उत्सव के दौरान हादसा, 150 से ज्यादा लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

केरल में सोमवार देर रात को नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में उत्सव मनाते समय की जा रही आतिशबाजी के दौरान हुई एक दुर्घटना में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

पुलिस ने बताया कि घायलों को कासरगोड, कन्नूर और पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मंगलुरु में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना नीलेश्वरम के निकट वीरकावु मंदिर में हुई। जिलाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोग 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल से नमूने जुटाए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, जिस जगह आतिशबाजी की जा रही थी, वह स्थान और पटाखा भंडारण केंद्र आस-पास ही हैं। 

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा संबंधी सावधानियां नहीं बरती गई थीं। दोनों स्थानों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखने की शर्त का पालन नहीं किया गया था। पटाखों के भंडारण के लिए भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।’’ 

पुलिस के अनुसार, आशंका है कि दुर्घटना वीरकावु मंदिर के पास पटाखा भंडारण क्षेत्र में आग लगने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई।