Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

MP: धार में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा शनिवार देर रात हुआ। धार में जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर धरमपुरी-मनावर रोड पर एक कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो और लोग घायल हो गए। 

धर्मपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान अली (5), फलक (12) और वसीम (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो और लोग घायल हैं, जिनका धर्मपुरी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच की जा रही है।