Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

‘गदर 3’ के लिए सनी देओल के लिए ये वाला हुआ लॉक!

हालांकि बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 3’ की कहानी ‘गदर 2’ के तुरंत बाद के सालों की होगी. थोड़ा बहुत आगे पीछे हो सकता है, पर कहानी की टाइमलाइन बहुत ज़्यादा जंप नहीं करेगी. मेकर्स का मानना है कि इतने लंबी वक़्त तक तारा सिंह का जवान दिखना लॉजिकल नहीं होगा. इसलिए ‘गदर 3’ की कहानी नाइंटीज में सेट होने का कोई मतलब ही नहीं बनता है.

‘गदर 3’ में तारा सिंह, सकीना और जीते सभी ‘गदर 2’ वाली उम्र में ही दिखेंगे. इसलिए भी तीसरी किश्त की कहानी ‘गदर 2’ की टाइमलाइन के आसपास की ही होगी.

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि ‘गदर 3’ के लिए अनिल शर्मा के पास चार आइडिया थे. मेकर्स किसी भी आइडिया पर आगे बढ़ने से पहले पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहते थे. बाकायदा कई दौर की बातचीत के बाद एक आइडिया को चुना गया. ‘गदर 3’ भी ‘गदर 2’ की तरह देशभक्ति से लबरेज होगी. फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होने की संभावना है.