Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

जेल में कुछ यूं कटी एल्विश यादव की पहली रात

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है- पार्टी में सांप के जहर मंगवाने का मामला. इस वक्त वो नोएडा पुलिस की गिरफ्त में है. रविवार को सूत्रों से पता लगा था कि, एल्विश ने पार्टी में सांप का जहर मंगवाने की बात कबूली है. फिलहाल उसे कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 5 सपेरों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि, वो एल्विश यादव से संपर्क में थे. हालांकि, जेल में एल्विश यादव की पहली रात करवट बदलते हुए निकली.

एल्विश यादव को लुक्सर जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. जहां उसे जमीन पर ही सोना पड़ा था. सूत्रों के मुताबिक, एल्विश यादव जेल में रात भर सो नहीं पाया और काफी परेशान दिख रहा था.गिरफ्तारी के बाद जेल पहुंचे एल्विश यादव की पहली रात करवट बदलते हुए निकली. सूत्रों के मुताबिक, वो काफी परेशान दिख रहे थे और पूरी रात सोए नहीं. दरअसल जेल में उसे कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है. रविवार को जेल के अंदर मैन्युअल के हिसाब से पूड़ी और हलवा बना था. ऐसा पता लगा कि, एल्विश यादव ने भी बीती रात जेल में पूड़ी ही खाई.