Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, 13 माओवादी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 13 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उसूर थाना क्षेत्र में सात माओवादियों को तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र में छह माओवादियों को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल को टेकमेटला गांव की ओर रवाना किया गया था जहां उन्होंने घेराबंदी कर सात नक्सलियों--बामन माड़वी (32), सोढ़ी हिड़मा (30), बारसे अंदा (18), बारसे हड़मा (20), देवेन्द्र रवा (19), इरपा अर्जुन (30) और सुक्का ओयाम (27) को गिरफ्तार किया। 

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों से विस्फोटक, टिफिन बम, ‘कार्डेक्स वायर (तार)’, बिजली के तार आदि बरामद किये गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी माओवादी बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में शामिल थे। 

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बासागुड़ा थाना क्षेत्र में छह माओवादियों-- कोसा ऊर्फ जागेश कुंजाम (28), कोसा माड़वी ऊर्फ बोल्ली (22), बण्डी माडवी ऊर्फ राजेश (22), देवा मुचाकी (32), माड़वी जोगा (38) और देवा मुचाकी (24) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादी बासागुड़ा थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष 29 अक्टूबर को पुतकेल गांव निवासी दिनेश पुजारी की हत्या और 19 अक्टूबर को उसूर थाना क्षेत्र के मारूड़बाका में राशन दुकान के संचालक तिरूपति भण्डारी की हत्या में शामिल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।