Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

राम मंदिर निर्माण के लिए इन सितारों ने किया था महादान

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान पूरा हो गया है. शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण में अब तक 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च हो चुका है. ऐसे में कई लोगों ने मंदिर के निर्माण के लिए दान भी किया. इस लिस्ट में बॉलीवुड के भी तमाम सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं.

अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर और मुकेश खन्ना जैसे ऐसी कई दिग्गज पर्सनालिटी हैं जिन्होंने मंदिर के निर्माण में अपनी योगदान दिया है. यही नहीं, इन सितारों ने वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए इस जानकारी को शेयर भी किया है. साथ ही, लोगों से योगदान करने की अपील की है. वहीं, आज 22 जनवरी को इस ऐतिहासिक दिन का एक तरह से पूरा देश साक्षी बन गया है.

मुकेश खन्ना ने एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने चेक देते हुए तस्वीर दिखाई पोस्ट की थी. उन्होंने लिखा था कि ‘आज बुजुर्गों के पितामह व बच्चों के शक्तिमान श्री मुकेश खन्ना जी ने राम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान में अपना 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक अपने इलाक़े के विधायक अतुल भातखलकर जी को सुपुर्द किया साथ मे विजय झा जी व साईनाथ कुलकर्णी जी उपस्थित थे.

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बिना अमाउंट डिस्क्लोज किए राम मंदिर के निर्माण में सहयोग किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अयोध्या में रामायण परफॉर्म की थी जिसकी फोटोज भी शेयर की थी.