Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

मालदीव विवाद के चक्कर में सलमान खान की ‘द बुल’ के साथ खेल हो गया

पिछले साल सलमान खान ने दो बड़ी फिल्में की. इनमें ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ का नाम शामिल है. अब वो साल 2024 के लिए तैयार हो गए हैं. सलमान खान अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में सलमान खान ने करण जौहर से 25 साल बाद हाथ मिलाया है. ‘कुछ कुछ होता है’ के बाद से करण जौहर और सलमान खान ने साथ में एक भी फिल्म नहीं बनाई है. अब वो ‘द बुल’ से कुछ बड़ा करने वाले हैं, जो पहले फरवरी 2024 में फ्लोर पर आने वाली थी. लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. इसका कारण भारत और मालदीव के बीच चल रहा विवाद है.