Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

Ahmedabad Plane Crash: फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश और एक कनाडाई नागरिक था सवार

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या-171 में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया। 

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में कहा कि अहमदाबाद से दोपहर एक बजकर 385 मिनट पर रवाना हुए बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान के अंदर 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक थे।"

एयरलाइन ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। एयरलाइन ने कहा, "हमने अधिक जानकारी के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी किया है।" एअर इंडिया ने ये भी कहा कि वो घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।