Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL 2025 में रिटेंशन को लेकर घमासान, समर्थन में उतरे रैना और रायुडू

आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले इस लीग के दिग्गज सुरेश रैना और अंबाती रायुडू का मानना है कि खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेंशन) से टीमों के कोर ग्रुप में ज्यादा बदलाव नहीं होने पर जीतने के मौके बढ़ेंगे। आईपीएल के नियमों के तहत टीमों को 2022 में पिछली मेगा नीलामी में हर टीम को चार खिलाड़ियों को बरकरार रखने का मौका दिया गया था।

तीन साल का चक्र खत्म होने के बाद अब दूसरी मेगा नीलामी होनी है लेकिन खिलाड़ियों के रिटेंशन पर टीमों की राय अलग है। कुछ का मानना है कि आठ खिलाड़ियों को बरकरार रखने की अनुमति होनी चाहिए और कुछ का कहना है कि चार या पांच भी ठीक है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को अभी इस मामले पर फैसला लेना बाकी है।

रायुडू ने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि रिटेंशन ज्यादा होना चाहिए क्योंकि टीमें अपने खिलाड़ियों पर काफी खर्च करती है। टीम का कोर समूह ही हर टीम को अलग बनाता है। मेरा मानना है कि कोर ग्रुप में ज्यादा बदलाव नहीं होने से टीम कल्चर बना रहता है।’’

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स में उनके पूर्व साथी रैना ने कहा,‘‘ मैं रायुडू से सौ फीसदी सहमत हूं। मेगा नीलामी हर तीन साल में होती है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल वही करेगी जो खेल के हित में है।’’ दोनों का ये भी मानना है कि भविष्य में शुभमन गिल को भारत का टी20 कप्तान बनाया जाना चाहिए।