Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

दरोगा की पत्नी की दबंगई, स्कूल बस से बच्चे को उतारा

बिहार के भागलपुर में बीच सड़क पर कानून को हाथ में लेती दरोगा की पत्नी की दबंगई सामने आई है, जहां स्कूल वैन से चौथी कक्षा के मासूम बच्चे को उतारकर महिला ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान ही महिला ने बच्चे से घुटने पर बिठाकर सॉरी बुलवाया और वीडियो भी बनवाया. इस घटना के दौरान जब वैन के चालक ने बीच बचाव करने करने की कोशिश की तो महिला ने उसकी भी पिटाई कर दी. रास्ते से आने-जाने वाले जिन लोगों ने भी इस घटना को देखा वो सभी स्तब्ध रह गए. घटना को अंजाम देने वाली महिला एक पुलिस पदाधिकारी की पत्नी बताई जा रही है, जो कि पटना में पोस्टेड हैं.