Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

40 कारतूस पकड़े जाने सहित इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा,

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने पत्रकारवार्ता कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए विधायक के भाई से लेकर बेटियों के साथ हो रहे अपराध तक के मामले में सरकार को घेरा।

शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में  हरीश रावत ने सरकार के सामने कई सवाल खड़े किए। कहा कि भाजपा इतनी बड़ी गौ भक्त है कि गौ मांस का निर्यात तीन गुना बढ़ा है। रुड़की मामले में न तो पुलिस सरंक्षित मांस पकड़ पाई और न ही कोई अन्य सामान। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने खुद ही उस युवक को मारा है।