Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली के बनसेरा पार्क में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड की हुई शुरुआत

दिल्ली में सराय काले खां के पास बनसेरा पार्क में शनिवार से हॉट एयर बैलून राइड की शुरुआत हुई। इसने हर उम्र के लोगों को अपनी ओर खींचा है। कई लोगों ने तो पहली बार इस तरह के रोमांच को महसूस किया। हॉट एयर बैलून की पहली राइट में शामिल लोग बेहद रोमांचित दिखे। उन्होंने इसे नया और अनोखा अनुभव बताया।

ये हॉट एयर बैलून 120 फीट तक ऊपर जाता है। इसमें बैठने के लिए किसी भी व्यक्ति को तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। राइड के लिए पहुंचे लोगों ने सुरक्षा उपायों की तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजधानी में मौजूद खास आकर्षण में एक और चीज जुड़ गई है। हॉट एयर बैलून की एक ट्रिप 7 से 12 मिनट की होती हैं और इसमें चार लोग ही बैठ सकते हैं। इसमें सवार होकर दिल्ली के खूबसूरत कुदरती नजारे, रिवरफ्रंट और शहर की बेहतरीन हवाई झलक देखी जा सकती हैं। ये दिल्ली में पर्यटन संभावनाओं में एक नया आयाम जोड़ता हैं।