Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

तीसरे चरण की लड़ाई संविधान-आरक्षण-शहजादे और पीरजादा पर आई

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे चरण दर चरण आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सियासी मुद्दे भी बदलते जा रहे हैं. ‘मोदी गारंटी बनाम कांग्रेस की गारंटी’ से शुरू हुआ 2024 का चुनाव तीसरे चरण के प्रचार में राजनीतिक आक्रामकता पर पहुंच गया. आमजन के मुद्दे गौण हो गए. तीसरे चरण का चुनाव प्रचार संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर ही सीमित नहीं रहा बल्कि यह शहजादा-पीरजादा, हिंदू-मुस्लिम और तुष्टीकरण पर पहुंच गया. पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक दूसरे पर जमकर ‘शब्दवाण’ छोड़े, जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल अपनी-अपनी तरह से एजेंडा सेट करने की कवायद करते नजर आए.