उच्च गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित चारधाम तीर्थस्थलों में से एक बद्रीनाथ के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। चमोली जिले में मौजूद इस मंदिर के कपाट विजयादशमी पर पारंपरिक पूजा के बाद पुजारियों ने बंद करने का समय तय किया। मंदिर के कपाट मंगलवार, 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को, जबकि गंगोत्री धाम के कपाट दिवाली के अगले दिन बंद होंगे। भारी बर्फबारी और शीतकाल में कड़ाके की ठंड के कारण, उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधाम के कपाट हर साल अक्टूबर या नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद किए जाते हैं और अप्रैल-मई में फिर से खुलते हैं। लगभग छह महीने तक चलने वाली चारधाम यात्रा को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।
बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे
You may also like
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 'हनुमान अंश', 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे दर्शक.
164 साल पहले आज ही के दिन हुआ था आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन, रंगून में ली थी अंतिम सांस.
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं.
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, 44 से अधिक मामलों का है आपराधिक रिकॉर्ड.