Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

Stock Market: शेयर बाजार में तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 58 अंक लुढ़का

Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच मंगलवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क काफी बढ़ाए जाने के बीच आईटी और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और विदेशी पूंजी निकासी के बीच बाजार में गिरावट आई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57 अंक गिरकर 82,102 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 32 अंक लुढ़ककर 25,169 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ट्रेंट, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा लुढ़के। जबकि एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

क्षेत्रीय मोर्चे पर, जीएसटी कटौती के बाद मजबूत त्योहारी मांग के संकेतों से ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज में तेजी आई। जबकि एफएमसीजी और रियलिटी शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव रहा। एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। जापान में शेयर बाजार छुट्टी की वजह से बंद रहे।

यूरोपीय बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने सोमवार को 2,910 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।