Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

धर्मेंद्र के घर के बाहर बढ़ी गहमा गहमी, सेलेब्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू

Dharmendra:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर आज एक एंबुलेंस देखी गई, जानकारी के अनुसार एंबुलेंस के घर में प्रवेश करने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और घर से करीब 50 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग कर दी गई।

आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एंबुलेंस क्यों पहुंची और किसकी सेहत को लेकर मेडिकल टीम घर पहुंची, अधिकारी और परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

घर पर पहुंचने लगे बॉलीवुड सेलेब्स-
अभिनेता धर्मेंद्र के घर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना शुरू हो गया है, इसके बावजदू उनकी हेल्थ पर ऑफिशियल बयान अभी नहीं आया है।

धर्मेंद्र के घर के बाहर पुलिस बल के अलावा, लगभग 50 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की टीम भी मौजूद है. घर के बाहर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है और किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही. कई परिवार वाले भी धर्मेंद्र के घर जाते हुए देखे गए हैं. हालांकि एक्टर की हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान परिवार या डॉक्टरों की ओर से सामने नहीं आया है.