Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

आतंकवाद पाकिस्तान की युद्ध रणनीति... भारत उसी के अनुसार जवाब देगा, गांधीनगर में बोले पीएम मोदी

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद कोई प्रॉक्सी युद्ध नहीं, बल्कि एक सोची-समझी युद्ध रणनीति है और भारत उसी के अनुसार जवाब देगा। गुजरात सरकार के शहरी विकास कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए युद्ध कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हम इसे प्रॉक्सी युद्ध नहीं कह सकते, क्योंकि छह मई की रात (पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों में) मारे गए लोगों को पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया गया। उनके ताबूतों पर पाकिस्तानी झंडे लपेटे गए और उनकी सेना ने उन्हें सलामी दी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इससे साबित होता है कि ये आतंकवादी गतिविधियां सिर्फ प्रॉक्सी युद्ध नहीं हैं, बल्कि उनकी ओर से सोची-समझी युद्ध रणनीति है। अगर वे युद्ध में शामिल होते हैं, तो जवाब भी उसी के अनुसार होगा।’’ पीएम मोदी ने कहा कि जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को इस बुरी तरह से हराया कि पड़ोसी देश उसे कभी नहीं भूलेगा।