Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश छह मार्च 2026 को नयनिका से करेंगे शादी

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने घोषणा की है कि वे मार्च 2026 में अपनी मंगेतर नयनिका से शादी करेंगे। सिरीश ने ये खुशखबरी सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो के जरिए साझा की। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे अल्लू सिरीश छह मार्च 2026 को नयनिका के साथ सात फेरे लेंगे। खास बात ये है कि यही तारीख उनके भाई अल्लू अर्जुन की शादी की भी है।

सिरीश और नयनिका ने साल 2023 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और अक्टूबर 2023 में दोनों ने सगाई कर ली थी। सगाई के मौके की तस्वीरें साझा करते हुए सिरीश ने लिखा था, “मैं अपनी जिंदगी के प्यार नयनिका से खुशी-खुशी सगाई कर रहा हूं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू सिरीश आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘बडी’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन सैम एंटोन ने किया था, जिसमें गायत्री भारद्वाज, प्रिशा राजेश सिंह और अजमल अमीर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।