Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

तेलुगू टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को रोमांचक मैच में दी मात

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में पवन सहरावत (12 अंक) और आशीष नरवाल (9 अंक) के शानदार प्रदर्शन के दम पर तेलुगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को 35-34 से हरा दिया।

टाइटंस की सात मैचों में ये चौथी जीत थी, जबकि तमिल थलाइवाज को इतने ही मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ, टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि तमिल थलाइवाज सचिन तंवर के शानदार 17 अंकों के बावजूद तीसरे नंबर पर है। तमिल थलाइवाज के लिए नितेश उनके टॉप डिफेंडर थे, जिन्होंने चार प्वाइंट्स हासिल किए।