Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

Telangana: सरपंचों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, लंबित विधेयकों के लिए पैसे देने की मांग

तेलंगाना स्टेट सरपंचों जेएसी (ज्वाइंट एक्शन कमेटी) ने शनिवार को हैदराबाद में लंबित विधेयकों के लिए पैसे देने की मांग को लेकर तेलंगाना विधानसभा के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व तेलंगाना राज्य सरपंच जेएसी के अध्यक्ष सर्वे यादया गौड़ ने किया। उन्होंने सीएम रेवंत रेड्डी से मामले में दख्ल की मांग की। 

ग्राम प्रधानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे पंचायत चुनाव में अपना समर्थन वापस ले लेंगे। ग्राम प्रधानों को अपने बिलों का भुगतान न करने के वजह से वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और ज्यादा ब्याज दरों पर लिए लोन को चुकाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।