Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

तेलंगाना के पर्वतारोही भुक्या यशवंत माउंट गोरी चेन पर चढ़ने वाले सबसे युवा व्यक्ति बने

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के भुक्या यशवंत ने 6,488 मीटर ऊंचे माउंट गोरी चेन पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस दौरान चट्टानों और ग्लेशियर वाले खतरनाक इलाकों का सफर भी तय करना पड़ा।

यशवंत ने 16 साल की उम्र में रॉक क्लाइंबिंग शुरू की थी और उनके पर्वतारोहण में माउंट किलिमंजारो, माउंट एल्ब्रस, माउंट कोसियुस्को, माउंट युनाम, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप और माउंट कांग यात्से 2 पर सफलतापूर्वक चढ़ने का दावा किया गया है।

माउंट गोरी चेन फतह करने के बाद, यशवंत अब माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की प्लानिंग कर रहे हैं। यशवंत ने कहा, "मेरी अगली प्लानिंग माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की है। मैंने इस साल योजना बनाई थी, लेकिन पैसों की कमी की वजह से नहीं हो पाया। उम्मीद है कि मैं अगले साल ऐसा कर लूंगा।"