Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Telangana: MLC का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के मुस्लिम नेता, हैदराबाद में किया विरोध-प्रदर्शन

तेलंगाना कांग्रेस के मुस्लिम नेता ये कहते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कि विधायक कोटे के तहत विधान परिषद चुनाव लड़ने के लिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। हैदराबाद जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष मोहम्मद वलीउल्लाह समीर, टीपीसीसी प्रवक्ता सैयद निजामुद्दीन ने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद अकबर ने सवाल किया, "जब दलितों, पिछड़ों, वेलामाओं को प्रतिनिधित्व मिल रहा है, तो मुसलमानों को क्यों बाहर रखा जा रहा है?" 

रविवार को एआईसीसी ने 20 मार्च को होने वाले तेलंगाना विधान परिषद के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। पार्टी ने पूर्व अभिनेत्री विजयाशांति, अद्दांकी दयाकर और केथवथ शंकर नाइक की उम्मीदवार बनाया है, जबकि एक सीट अपने पूर्व सहयोगी सीपीआई के लिए छोड़ी है।