तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की अगले दो सप्ताह में होने वाली विभिन्न रैलियों को ‘‘अस्थायी रूप से स्थगित’’ कर दिया गया है। राज्य के करूर में टीवीके प्रमुख विजय के नेतृत्व में 27 सितंबर को हुई एक रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे। विजय ने शनिवार को ‘‘लोगों से मिलो’’ पहल शुरू की थी और अब तक वह तिरुचिरापल्ली, नमक्कल और करूर का दौरा कर चुके हैं।
पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में करूर त्रासदी की ओर इशारा करते हुए कहा गया है, ‘‘हम अपने 41 भाइयों की मौत पर गहरे दुख और अफसोस में हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इस स्थिति में, हमारे नेता (विजय) के अगले दो सप्ताह के प्रस्तावित कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का संशोधित विवरण बाद में जारी किया जाएगा।’’
तमिलनाडु: टीवीके ने पार्टी प्रमुख विजय की रैलियों को ‘अस्थायी रूप से’ स्थगित करने की घोषणा की
You may also like
अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन सरयू रेत से बना 58 फीट का राम दरबार, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम.
छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक, यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने किए विशेष इंतजाम.
अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत करेगी योगी सरकार, 16 नवंबर को होंगी शिक्षक संकुल बैठकें.
आर्थिक तंगी नहीं बनेगी सपनों की राह में रोड़ा, अभ्युदय योजना से युवाओं को मिल रहा सफलता का मंच.