Breaking News

तमिलनाडु BJP अध्यक्ष अन्नामलाई ने कोयंबटूर सीट से पर्चा भरा

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बुधवार को कोयंबटूर लोकसभा सीट से पर्चा भरा। अन्नामलाई पहली बार संसदीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा, "ये नामांकन लोगों के पूर्ण समर्थन और प्यार से दाखिल किया गया है। हमें यकीन है कि कोयंबटूर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल देंगे।"

अन्नामलाई के साथ बीजेपी महिला मोर्चा प्रमुख और विधायक वानति श्रीनिवासन समेत कई नेता मौजूद थे।

नामांकन भरने से पहले अन्नामलाई ने रोड शो किया और शहर के कोनियाम्मन मंदिर में पूजा की।

अन्नामलाई का मुकाबला डीएमके के गणपति पी. राजकुमार और एआईएडीएमके न्नाद्रमुक के सिंगाई जी.रामचंद्रन से होगा।