Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

तमिलनाडु: पूर्व एआईएडीएमके मंत्री सी. विजयभास्कर और एम.आर. विजयभास्कर को टीवीके में मिले प्रमुख पद

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख विजय ने शनिवार को कई बड़े नेताओं को संगठन में अहम पदों पर नियुक्त करने की घोषणा की। इनमें एआईएडीएमके के पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। एक बयान में, उन्होंने टीवीके का दायरा बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "तमिलगा वेत्री कषगम हमेशा से लोगों की भलाई के लिए अग्रणी रही है। इसलिए, इसके संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना जरूरी हो गया है।"

इसके तहत, सी. विजयभास्कर को पुडुकोट्टई जिले का संगठनात्मक सचिव और एम. आर. विजयभास्कर को करूर जिले का संगठनात्मक सचिव नियुक्त किया गया है। बयान में ये भी कहा गया कि पूर्व मंत्री एसक्की सुब्बैया को तेनकासी जिले का संगठनात्मक सचिव नियुक्त किया गया।इन घोषणाओं के बाद, करूर में टीवीके कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने पटाखे फोड़े और लोगों में मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।