तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में टीवीके नेता वी. इयप्पन ने करूर भगदड़ हादसे के बाद 'दुखी' होकर आत्महत्या कर ली। इयप्पन को सोमवार रात उनके परिवार ने उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। वो विल्लुपुरम जिले के गिंगी सर्कल में टीवीके के संयुक्त सचिव थे। कमरे से मिले एक नोट में करूर हादसे के लिए डीएमके और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया गया है।
उनके बेटे अशोक ने बताया, "मेरे पिताजी जिला शाखा सचिव के पद पर कार्यरत थे। वो विजय के बहुत बड़े प्रशंसक थे। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उन्होंने अपने परिवार के बारे में नहीं सोचा। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। कृपया अपने परिवारों के बारे में सोचें। हमारा परिवार इस तरह से पीड़ित होने वाला आखिरी परिवार होना चाहिए। थलपति (विजय) के साथ खड़े रहें, लेकिन ऐसे कदम न उठाएं।" इयप्पन के भाई पेरुमल ने कहा कि वो पार्टी से बहुत ज्यादा जुड़े हुए थे और इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।
विल्लुपुरम में टीवीके नेता ने करूर में हुई भगदड़ की घटना से दुखी होकर की आत्महत्या
You may also like
अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन सरयू रेत से बना 58 फीट का राम दरबार, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम.
छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक, यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने किए विशेष इंतजाम.
अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत करेगी योगी सरकार, 16 नवंबर को होंगी शिक्षक संकुल बैठकें.
आर्थिक तंगी नहीं बनेगी सपनों की राह में रोड़ा, अभ्युदय योजना से युवाओं को मिल रहा सफलता का मंच.