Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, चुनाव के दौरान खुद को बताया था ‘पुष्पा’

West Bengal:  पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, फलता विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जहांगीर खान को नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया।

जहांगीर खान को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। वह फलता विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे थे। हालांकि, चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं और हिंसा के आरोपों के चलते इस सीट पर दोबारा मतदान कराया गया था। पुनर्मतदान के दौरान जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से खुद को अलग कर लिया था।

चुनाव के समय जहांगीर खान और उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अधिकारी अजयपाल शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक भी सुर्खियों में रही थी। अजयपाल शर्मा को चुनौती देते हुए जहांगीर खान ने कहा था, “अगर वो सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं… झुकूंगा नहीं।” यह बयान उस समय काफी चर्चा में रहा था और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।

अब STF की कार्रवाई के बाद जहांगीर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और उनकी गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।