Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

आज की रात ही सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी…जम्मू की रैली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (28 सितंबर) जम्मू पहुंचे. इस दौरान पीएम ने जम्मू में एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, आज की रात ही सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी. साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी. भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है घर में घुस कर मारता है.

पीएम मोदी ने कहा, आतंकवादियों को पता है अगर कोई भी हिमाकत की तो मोदी पाताल में भी उनको ढूंढ निकालेगा. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, आज की जो कांग्रेस है वह पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है जब विदेशों से घुसपैठ होती है तो न जाने क्या वजह है लेकिन कांग्रेस को अच्छा लगता है. उनमें इनको अपना वोट बैंक दिखता है लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर यह उनका मजाक उड़ाते हैं.

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के योगदान पर कहा, इस धरती ने देश की रक्षा के लिए खुद को न्योछावर करने वाली अनेक संतान दी, मैं इस धरती को नमन करता हूं. पीएम ने आर्टिकल 370 के पहले के दिनों को याद करते हुए कहा, लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते है जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेद-भाव हो. जम्मू कश्मीर के लोग अब आतंक और खून खराबा नहीं चाहते हैं, यहां के लोग अमन और शांति चाहते हैं.