Breaking News

हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की     |   कटक हॉस्पिटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का किया गठन     |   ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए 3 टैंकर्स को छोड़ने की मांग की: रॉयटर्स     |   बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR     |   बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी     |  

एमपी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नर्मदा जयंती, महिष्मती घाट पर दिखा आस्था और भक्ति का सैलाब

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में महिष्मती घाट पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा जयंती मनाने पहुंचे। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को नर्मदा जयंती मनाई जाती है। इस दिन नर्मदा नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन माता प्रकट हुईं थी। नर्मदा नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है।

महिष्मती घाट पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए। साथ ही नर्मदा जयंती पर आयोजित सामुदायिक भोज में भी हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी नर्मदा के तटों पर ऐसा ही अद्भुत नजारा था। नर्मदा जयंती के मौके पर चारों तरफ आस्था और भक्ति का सैलाब नजर आया।