Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

आज वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. मुस्लिम पक्ष और हिंदू पक्ष की कुल 7 याचिकाओं पर देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनवाई होगी. मुस्लिम पक्ष ने अपनी 6 याचिकाओं में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अलग-अलग आदेशों को चुनौती दी है. इनमें हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल मुकदमों को सुनवाई योग्य मानने का इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, व्यास जी के तहखाने में पूजा की इजाजत, वजूखाना के सर्वे की इजाजत, एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति शामिल है.

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस हिंदू याचिकाकर्ताओं द्वारा दाखिल की गई याचिका पर जारी किया गया था। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की अगली सुनवाई आज करने का आदेश दिया।