Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

'बटेंगे तो कटेंगे' का समर्थन करता हूं, लोगों को एकजुट रहना चाहिए: JMM के मनोज पांडे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बटेंगे तो कटेंगे' बयान का जिक्र करते हुए जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने बुधवार को कहा कि वो इस नारे का समर्थन करते है क्योंकि देश के सभी नागरिकों को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन जो इस तरह का भाषण दे रहे हैं बंटोगे तो कटोगे, तो बाटने वाले भी वो हैं, काटने वाले भी वो हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि पीएम मोदी 'सबका साथ, सबका विकास' में विश्वास करते हैं। बीजेपी कभी भी जाति, पथ, धर्म, भाषा या लिंग के आधार पर लोगों से भेदभाव नहीं करती है"।