Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, परिवार की ओर से उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। सुनील आनंद की भतीजी जीना नरंग ने परिवार की ओर से एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, "भारी मन से हमारा परिवार सुनील आनंद के निधन पर शोक व्यक्त करता है। इस मुश्किल समय में लोगों से मिल रहे प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन से हमें हिम्मत मिल रही है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करें।"

सुनील आनंद ने 'आनंद और आनंद' (1984), 'कार थीफ' (1986), 'मैं तेरे लिए' (1988) और 'मास्टर' जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 2001 में मार्शल आर्ट पर आधारित फिल्म 'मास्टर' से निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा था। सुनील आनंद, अभिनेता देव आनंद और कल्पना कार्तिक के बेटे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है।