Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

राजस्थान के कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे 18 साल के स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला विवेक कुमार अप्रैल से कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि वो जवाहर नगर इलाके के हॉस्टल में रहता था। पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि लड़के ने कथित तौर पर आधी रात को छठी मंजिल से छलांग लगा दी।

शर्मा ने बताया कि विवेक को अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की 16वीं आत्महत्या है, जबकि पिछले साल शहर में ऐसे 26 मामले सामने आए थे।