Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

चार साल बाद JNU में छात्र संघ का चुनाव, जानिए किनके बीच है मुकाबला

हाल के वर्षों में जेएनयू की छात्र राजनीति दो ध्रुवों में बंट गई है. एक तरफ वाम दलों से जुड़े छात्र संगठन हैं जिनका जेएनयू में दबदबा है तो दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) है जो येन-केन-प्रकारेण शोध के इस मरकज में अपना पांव जमाना चाहती है. एबीवीपी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वामपंथी विचारों की छात्र राजनीति करने वाले संगठन जो कभी एक दूसरे के आमने-सामने हुआ करते थे, अब संयुक्त तौर पर चुनाव लड़ने लगे हैं.