Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

केदारनाथ धाम में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की कई FIR

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी अफवाहों को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जो भ्रामक और अप्रमाणित वीडियो साझा कर धाम की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले वीडियो फैलाए, जिनका उद्देश्य केदारनाथ धाम की छवि को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। साथ ही, श्रद्धालुओं की जेब काटने वाले एक गिरोह का भी भंडाफोड़ किया गया है।

इससे पहले 24 अप्रैल को भी पुलिस ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए शौचालय और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एक अन्य मामले में, केदारनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था में गड़बड़ी के आरोप वाला एक वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो रुद्रप्रयाग जिले में नियमित निगरानी के दौरान सामने आया, जिसमें गलत तरीके से दावा किया जा रहा था कि श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किया जा रहा है। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ हाल ही में हुआ है। केदारनाथ यात्रा की शुरुआत भगवान केदारनाथ की पंचमुखी पालकी के ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान के साथ हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।