Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

वोटिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया नुक्कड़ नाटक

सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले वोटरों को जागरूक करने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। ये नाटक  सिक्किम एथनिक थिएटर ग्रुप के साथ मिलकर नामची शहर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान के बारे में जागरूकता फैलाना और मतदाताओं में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था।

थिएटर ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक में एक- एक वोट का महत्व समझाया। ये भी बताया गया कि वोट डालना क्यों जरूरी है। सिक्किम की एकमात्र लोकसभा और विधानसभा की 32 सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।