Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

Strangers Things फेंस के लिए बड़ी खुशखबरी, Season 5 की रिलीज डेट आउट

पॉपुलर नेटफ्लिक्स सीरीज strangers things का पांचवां और आखिरी सीजन जल्द ही इंडिया में रिलीज होने वाला है। इस पांचवे सीजन का फेंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब ये इंतजार खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। इस बार ये सीजन तीन वॉल्यूम में रिलीज किया जा रहा है। वॉल्यूम 1 26 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। इसमें 4 एपिसोड दिखाए जाएंगे। इसके बाद वॉल्यूम 2 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा। इसमें 3 एपिसोड दिखाए जाएंगे। और आखिर में वॉल्यूम 3 यानि की फाइनल एपिसोड रिलीज होगा जो 31 दिसंबर या 1 जनवरी को रिलीज होगा। ये सीजन पहले के सीजन से और ज्यादा रोमांचक, डर और सस्पेंस से भरा होने वाला है। यह सीजन दर्शकों को आखिरी बार upside down का अनुभव करवाएगा। अब देखना ये है कि ये  पांचवां सीजन दर्शकों कि उम्मीदों पर कितना खरा हो पता है।